विकिपीडिया के लेखों की गुणवत्ता का मूल्यांकन (पुस्तक)/२०१६ संस्करण

This page is a translated version of the page Evaluating Wikipedia article quality (Bookshelf)/2013 edition and the translation is 100% complete.

This is the second edition of the Evaluating Wikipedia article quality brochure (now titled Evaluating Wikipedia: Tracing the evolution and evaluating the quality of articles), from late 2013. The text underwent minor revision from the 2011 first edition, and the design was updated to match the other recent Wikimedia outreach brochures.

Text with special formatting (generally used to designate interface elements or Wikipedia-specific terminology) are marked in bold.

text

page 1 (cover)

विकिपीडिया मूल्यांकन

क्रमिक विकास का अन्वेषण एवम् लेखों का मूल्यांकन

wikipedia.org

 

page 2

विकिपीडिया इतिहास का सब से वृहत्तम विश्वकोष है।

ये दो सौ से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। परम्परागत विश्वकोशों से भिन्न, विकिपीडिया सार्वजनिक सम्पादन पद्धति का उपयोग करता है। कोई भी साक्षात् लेख का सम्पादन करके योगदान दे सकता है। जिसका अर्थ है कि, गुणवत्ता की दृष्टि से लेख की अवस्था भिन्न हो सकती है। आप जैसे पाठक के लिए ये महत्त्वपूर्ण है कि, अच्छे और दीन लेख को आप पहचानें।

 

विकिपीडिया क्या है?

विकिपीडिया साक्षात्कार इत्यादि जैसा प्राथमिक स्रोत नहीं है, या ना ही ये किसी अकादमी के प्रबंध अथवा समाचारकथा के सदृश द्वितीय स्रोत है। विकिपीडिया एक विश्वकोश है। प्राथमिक और द्वितीय स्रोत के आधार पर बना ये सम्मिश्रित कार्य है, जो किसी लेख के रूप में सामान्य विहङ्गावलोकन करवाता है। अन्य विश्वकोशों के समान, विकिपीडिया का भी आरम्भिक स्तर पर ही उपयोग करना चाहिये। ये किसी विषय का विस्तृत विहङ्गावलोकन दे कर आपको उच्च गुणवत्तायुक्त प्राथमिक और द्वितीय स्रोत के अन्वेषण में सहायक हो सकता है।

विकिपीडिया आपको सहायक हो सकता है:

किसी विषय का विहङ्गावलोकन करने में

किसी विषय से सम्बन्धित अनुशंसित सामग्री के सूचीनिर्माण में

सम्बन्धित विषयों/लेखों को खोजने में

विकिपीडिया के लेख कैसे बनते हैं?

विकिपीडिया का सामान्य लेख एक ही बार में नहीं बन जाता। बारं बार विभिन्न सम्पादकों के सहकार द्वारा सम्पादनों की शृङ्खला से एक लेख विकसित होता है। किसी योगदानकर्ता ने कदाचित् लेख आरम्भ किया हो, उसमें किसी अन्य ने पाठ्य योजित किया हो और अभी किसी तृतीय व्यक्ति को अनुभूत हुआ हो कि, इस लेख को पाठकों के अनुकूल बनाया जा सकता है। अतः लेख को "मेरा लेख" कोई भी नहीं कह सकता, परन्तु बहुत से लोग दृढता से उसकी देखभाल करते हैं, क्योंकि उन्होंने अपना बहुत समय उस पर निवेश किया होता है।

page 3

विकिपीडिया लेख की प्रगति का अवलोकन

प्रत्येक पृष्ठ में सब से उपर इतिहास देखें पर क्लिक करके आप देख सकते हैं कि लेख किस प्रकार विकसित हुआ है। लेख के सभी पुरातन संस्करण वहाँ मिल सकते हैं।

 

इतिहास देखें पृष्ठ पर प्रत्येक पंक्ति एक एक संस्करण को दर्शाती है। किसी संस्करण को देखने के लिए दिनाङ्क पर क्लिक् करें। आप देख सकते हैं कि, प्रत्येक संस्करण को उस सम्पादक के साथ जोड़ा गया है, जिसने वो सम्पादन किया है।

 

वर्तमान और पुरातन संस्करण में अन्तर देखें

सम्पादन की दिनाङ्क और समय

सम्पादक का सदस्यनाम अथवा आइ.पी एड्रेस्

सम्पादकीय टिप्पणी

रेडियो बटन का चयन करके उन दो सम्बन्धित संस्करण का चयन करें, जिसकी आप तुलना करना चाहते हैं और चुने गये अवतरणों में अन्तर देखें पर क्लिक् करें। इस प्रकार आप किसी भी लेख के दो संस्करणों की तुलना कर सकते हैं। आपको दो स्तम्भ (columns) दिखेंगे: वाम भाग (बाएं) पर पुरातन संस्करण और दक्षिण भाग (दाएं) पर उससे नवीनतर संस्करण दिखेगा। सभी परिवर्तन प्रकाशमान (highlighted) करेंगे कि - उन दों संस्करणों के समय कौन सी सूचना जोड़ी या हटायी गई।

 

पुरातन संस्करण

नवीन संस्करण

page 4

सम्पादक कैसे विकिपीडिया को सुधारते हैं

लोग केवल विश्वकोश के लेख के रूप में विकिपीडिया का चिन्तन करते हैं, परन्तु सम्मुख विद्यमान से अधिक कार्य पृष्ठभूमि में होता है, जैसे कि : आधे से अधिक विकिपीडिया के सम्पादन मुख्य लेखों के अतिरिक्त अन्य गौण पृष्ठों पर होतें हैं। सम्पादकगण लेख के विकासक्रम के विषय में चर्चा, स्रोत की गुणवत्ता का मूल्याङ्कन और सम्पादकीय नीतियों का निर्धारण करते हैं। वे गौण पृष्ठ और संवाद (चर्चायें) सार्वजनिक समीक्षा के लिए मुक्त हैं। यदि आप जानते हैं कि, कहाँ देखना है, तो आप मुख्य लेख देखते हैं, वैसे उन्हें भी देख सकते हैं।

 

प्रत्येक लेख का अपना संवाद पृष्ठ होता ही है। प्रत्येक लेख के शीर्ष भाग में स्थित संवाद कड़ी पर क्लिक् करके आप देख सकते हैं कि, लेख को बनाने में कितनी विवेचना (विचार-विमर्श) हुई है। हो सकता है जिस पक्ष पर आप संवाद करना चाहते हों, वो पहले से ही वहाँ किया गया हो। यदि आप को लेख के स्तर के विषय में शंका है और आप स्वयं उसे परिष्कृत नहीं कर सकते, तो आप अपना प्रश्न संवाद पृष्ठ पर लिखें।

 

बहुत से प्रश्नों के उत्तर कुछ दिनों में ही मिल जाते हैं, परन्तु एक सप्ताह में यदि आपके प्रश्न का किसीने भी प्रत्युत्तर नहीं दिया, तो अच्छा होगी कि, आप लेख के योगदानकर्ताओं से सीधा सम्पर्क करें अथवा अधिक सामान्य संवाद स्थल पर चर्चा करें। इतिहास देखें पर क्लिक् करें और उस सम्पादक को खोजें, जिसने लेख में कुछ अधिक सम्पादन किये हों। फिर उसके वार्ता पृष्ठ की कड़ी पर क्लिक् करने से उस सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर पहुँच जायें। आप किसी भी सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।

विकिपीडिया लेख की गुणवत्ता का परीक्षण

 


 

अच्छे और निर्वाचित लेखों के प्रचार के लिए विशिष्ट प्रतीक

विकिपीडिया के लेखों की गुणवत्ता व्यापकरूप से बदलती रहती है; अतः बहुत से अच्छे लेख हैं, परंतु कई लेखों में कई अभाव भी विद्यमान रहते हैं उदाहरणतः विषय के गांभीर्य और स्पष्टता का अभाव, पक्षपाती पाठ्य और कालग्रस्त होने के कारण अशुद्धियाँ आदि। हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों को अच्छा अथवा निर्वाचित घोषित करने के लिए एक औपचारिक प्रक्रिया उपलब्ध है। यद्यपि इस जालस्थान पर बहुत सारे लेखों की गुणवत्ता अच्छी है, तथापि उन्हें इन उपाधियों से सज्जित नहीं किया गया है।

तो आप त्वरित (शीघ्र) ही किसी लेख की सामान्य गुणवत्ता को कैसे परख सकते हैं? इसके दो मार्ग हैं:

अच्छे लेखों के तत्त्वों कों देखें

निम्न स्तरीय लेखों के लक्षण देख लीजिये

page 5

अच्छे लेखों के तत्त्व

सामान्य रूप से, उच्चगुणवत्ता युक्त लेख में ये तत्त्व होनें चाहिए:

प्रस्तावना में सरलता से सारांश और विहंगावलोकन देना,

स्पष्ट प्रारूप,

आवृत्त विषयों में संतुलन,

निष्पक्ष पाठ्य और

विश्वसनीय स्रोत।

प्रस्तावना सरल हो और उसमें सम्पूर्ण लेख के मुख्य अंश अन्तर्भूत होने चाहिए। जैसे किसी जीवनी की प्रस्तावना में लिखा जाये कि, वो व्यक्ति क्यों प्रसिद्ध है और कहाँ रहते हैं, परन्तु उसमें उनके बाल्यकाल को जोड़ना उचित नहीं है। क्योंकि उसे उचित (निश्चित) विभाग में ही लिखना चाहिए।

प्रारूप स्पष्ट है। लेख में कुछ शीर्षक, उपशीर्षक, चित्र और आलेख निश्चित स्थान पर होंगे और अन्त में परिशिष्ट और पादटिप्पणी होंगे। अधिकतम लेखों की सामग्री कालानुक्रमिक अथवा प्रसंगानुरूप व्यवस्थित होंगी।

विभिन्न पक्षों से युक्त लेख के विषयों में सन्तुलन होता है। कोई एक पक्ष पर लेख नहीं होता और विभिन्न पक्षों को समाविष्ट किया जाता है। अधिक महत्त्वपूर्ण दृष्टिकोण लेख में अधिक स्थान प्राप्त करता है। जैसे कि, गाय के विषय में कोई लेख है, उसमें गाय की शारीरिक विशेषाताओं को विस्तार से वर्णित किया जायेगा। परन्तु उसके स्वभाव के विषय में न्यूनतम सूचना मिलेगी अथवा सूचना न भी मिले। अर्थात् विषयों में अच्छे से सन्तुलन नहीं बना।

निष्पक्ष पाठ्य। लेख पक्षपात रहित लिखे जाने चाहिये; जहाँ विद्वानों (scholar) में किसी विषय को ले कर मतभेद हों, वहाँ योग्य सन्तुलन के साथ विभिन्न दृष्टिकोण समाविष्ट करने चाहिये। उनके विश्वसनीय स्रोत में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों को योग्य अनुपात में सम्मिलित करना चाहिये। एक अच्छे लेख में निष्पक्ष भाषा और दृढ तथ्य भी अन्तर्निहित होते हैं। लेख एक उत्तेजक निबन्ध के रूप में नहीं, अपितु एक विश्वकोशीय लेख के रूप में पढ़ा जाना चाहिये।

विश्वसनीय स्रोत के सन्दर्भ अतीव महत्त्वपूर्ण हैं। अच्छे लेखों के अन्त में पादटिप्पणियों की प्रचुरता होती है। यदि आप किसी लेख में आधिकारिक प्रकाशनों की अनेक कड़ियां (सन्दर्भ) देखें, तो वो अच्छा संकेत है कि, आप एक उच्च गुणवत्तायुक्त लेख पढ़ रहें हैं। मंगल ग्रह के लेख में किसी खगोलशास्त्री के ब्लॉग् का सन्दर्भ नहीं, अपितु इसरो या नासा के जालस्थान के सन्दर्भ होने चाहिये।

page 6

निम्न गुणवत्ता के संकेत

लेख के शीर्ष भाग में चेतावनी संदेश होता है। अधिकतम चेतावनी संदेश केवल सूचना अथवा अनुरोध होते हैं। जैसे कि, यदि लेख अत्यन्त लघु है, तो लेख कों विस्तार देने के लिए आपको निवेदन करना इत्यादि। परन्तु चेतावनी संदेश लेख के पक्षपात अथवा सन्दर्भ की निम्न गुणवत्ता के विषय में अनिर्णीत विवाद को भी बताता है।

प्रस्तावना में कुछ भाषाकीय दोष होते हैं। प्रारम्भ में दृश्यमान समस्या सम्पूर्ण लेख की समस्या को दर्शाती है। प्रस्तावना का छोटा होना दर्शाता है कि, लेख का विकास अनेक भागों में बिना सम्पूर्ण लेख को ध्यान में रखके हुआ है।

लेखनभाषा में स्रोतहीन मत और मूल्य कथन (बयान) होते हैं, जो तटस्थ नहीं होते और उनको निकाल देना चाहिये था। जैसे कि, "वे सर्वोत्तम गायक थे" इसके स्थान पर ये कहना चाहिये कि, "उन्होंने चौदह बार अमुक पुरस्कार जीता था, जो कि किसी भी अन्य गायक से अधिक है।"

कुछ लोग बहुत लोग अथवा कोई अनाम दल के लोग इत्यादि को लेख में सम्मिलित किया जाता है। ये कथन बहुत ही सामान्य होतें हैं और उन्हें तथ्यों से बदल देना चाहिये।

पाठ्य सरणी और लेख में विषय के कुछ ऐसे पक्ष (पहलू) नहीं दिये गये ऐसा लगता है। उदाहरण - किसी जीवनी में व्यक्ति के जीवन का कोई कालखण्ड ही उल्लिखित न किया गया हो। कदाचित् उस कालखण्ड का कोई महत्वपूर्ण तथ्य न मिल रहा हो।

कुछ विभाग विषय की महत्ता से अत्यधिक बृहत् लगते हैं। जैसे कि, यदि किसी संस्था के एक छोटे से लेख में आलोचना (criticism) का एक बहुत बड़ा विभाग हो तो यह दर्शाता है कि, संस्था के विरुद्ध पक्षपाती लेख लिखा गया है।

लेख में सन्दर्भ की न्यूनता अथवा लेख के सारभूत भाग में कम पादटिप्पणी होना। यदि कोई लेख स्वल्प सन्दर्भ के आधार पर बना है, तो विषय की पर्याप्त सूचना के बिना ही लेख लिखा गया होगा।

लेख का वार्ता पृष्ठ द्वेषपूर्ण बोतों से भरा हुआ हो। जो सम्पादक लेख पर कार्य कर रहे हैं, वे यदि सहमति बना नहीं पाये हैं, तो किसी एक ओर ही पक्षपाती लेख होगा। अथवा लेख के अविवादित पक्ष को योग्य रूप से न लिख कर, विवादास्पद पक्ष में ही विस्तार से सूचना लिखी होगी।

page 7

निम्न गुणवत्तायुक्त लेखों का क्या करना चाहिये

यदि आपके पास समय अथवा ज्ञान है, तो कृपया लेख के शीर्ष भाग पर विद्यमान सम्पादन करें पर क्लिक् करके स्वयं ही समस्या का समाधान करें।

1) जांचे यदि समस्या अल्पकालीन है, तो इतिहास देखें पर क्लिक् करके कुछ अन्तिम सम्पादन देखें। जैसे कि, कोई किसी विभाग को हटाने का प्रयास कर रहा है, क्योंकि उसके आदर्श के विषय में अनाकर्षक लिखा है।

2) यदि समस्या केवल अन्तिम सम्पादन में ही है, तो पूर्ववत करें पर क्लिक् करके तुरन्त ही उसका परिहार कर सकते हैं। यदि दीर्घकाल पूर्व की कोई समस्या है अथवा आप उसे सही करने की प्रक्रिया नहीं जानते, तो संवाद पृष्ठ पर टिप्पणी लिख कर समस्या का विवरण लिखें।

3) यदि समस्या गम्भीर है, जैसे कि, किसी जीवित राजनेता के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी हो, तो आप समस्यात्मक भाग को निकालने के लिए स्वतन्त्र हैं। यदि आप अपने स्वयं, अपने राष्ट्र अथवा संस्था के लेख पर कार्य कर रहे हैं, तो अपने स्वयं के पक्षपाती आचरण का भी ध्यान रखें। तब लेख के गम्भीर विभाग यथोचित और आवश्यक बना जाते हैं, जब वें उचित सन्दर्भ सहित लिखें हों। आपको पाठ्य हटाने का कारण संवाद पृष्ठ पर लिखना होगा।

जब आप निम्न गुणवत्तायुक्त लेख को देखें, तब आपको क्या करना चाहिये इसके विषय में अधिक विवरण के लिए खोज पटिका में विकिपीडिया:अच्छे लेख लिखने के सुझाव खोजें।

page 8 (back cover)

क्या आप विकिपीडिया की सटीकता पर विश्वास कर सकते है?

विश्वसनीयता महत्त्वपूर्ण है।

बहुत लोगो के लिए विकिपीडिया का उपयोग आमतौर पर विश्वसनीय हो गया है, परन्तु आपको कैसे पता चलेगा कि आपने गुणवत्तायुक्त सूचना प्राप्त की है?

"विकिपीडिया मूल्यांकन : क्रमिक विकास का अन्वेषण एवम् लेखों का मूल्यांकन" ये एक सोपानबद्ध सन्दर्भ मार्गदर्शिका है जिससे आप विकिपीडिया में से उपयोगी सामग्री ले सकते हैं।

अधिक सामग्री के लिए:

http://bookshelf.wikimedia.org

कुछ विशेष निर्देशनयुक्त चित्रों को छोड़कर, विकिमीडिया सार्वजनिक में सभी चित्र CC BY-SA लाइसेंस में अथवा सार्वजनिक होतें हैं। सभी चित्र रचनात्मक सार्वजिनक (Creative Commons) के अन्तर्गत Attribution-ShareAlike के ३.० संस्करण में अथवा आगामी संस्करण के अन्तर्गत उपलब्ध होते हैं।

 

विकिमीडिया संस्थान के और अन्य संस्थाओं की संदर्भिकाएं और व्यापारचिह्न रचनात्मक सार्वजिनक अधिकार में अन्तर्भूत नहीं होते हैं। विकिमीडिया संस्थान की कुछ संदर्भिकाएँ/व्यापारचिह्न पञ्जीकृत हैं और कुछ संदर्भिकाएँ/व्यापारचिह्न पञ्जीकरण के लिए क्रम में हैं, उनकी सूची इस प्रकार है। विकिमीडिया संस्थान (फाउण्डेशन), विकिपीडिया, विकिमीडिया सार्वजनिक, मीडियाविकि, विकिकोश, विकिपुस्तक, विकिडाटा, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिविद्यालय, विकियात्रा, विकिजन्तु और मेटा-विकि।

http://wikimediafoundation.org/wiki/Trademark_Policy. यहाँ हमारी व्यापारचिह्ननीति को देख कर अधिक जानकारी प्राप्त करें।

legal@wikimedia.org यहाँ ई-मेल करके हमारी व्यापारचिह्ननीति अथवा अधिकार नियमों के विषय में प्रश्न कर सकते हैं।